फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बारिश से फसलों को नुकसान, गिरदावरी से असंतुष्ट किसान, भाजपा ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

Mon, 30 Jan 2023 11:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान के उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभाग में रबी की फसलों को बारिश और ओलावृष्टि से बड़ा नुकसान पहुंचा है। वहीं, सरकार के नुमाइंदे गिरदावरी में 25 से 30 परसेंट तक ही खराबा बता रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने उठाई जल्द मुआवजे की मांग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि तेज बारिश और ओलावृष्टि से उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जल्द गिरदावरी पूरी करवाकर राज्य सरकार किसानों को मुआवजा राशि सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


सब्जियों में भी खराबा हुआ है, राज्य सरकार से आग्रह है कि निश्चित समय अवधि में गिरदावरी पूरी होकर किसानों को जल्द मुआवजा राशि मिलनी चाहिए, जिससे किसानों को इस संकट की घड़ी में सहायता मिल सके। पूनिया ने कहा कि पिछले दिनों शीतलहर से प्रदेश के जिन जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है, वहां भी किसानों को राज्य सरकार मुआवजा राशि सुनिश्चित करे।

बीजेपी इस मुद्दे पर विधानसभा सदन में भी सरकार को झुकाने का काम करेगी
बीजेपी के विधायक और पार्टी प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा प्रदेश में दो दिन से लगातार बारिश और ओलावृष्टि की वजह से रही-सही किसानों की फसलें भी चौपट हो गई हैं। पहले शीतलहर की वजह से गेहूं, जौ, सरसों, चना और तारामीरा की फसलें काफी नष्ट हो चुकी थीं, सब्जियों में भी नुकसान हुआ। सरकार ने अधिकारियों को गिरदावरी कराने के निर्देश जरूर दिए, लेकिन यह निर्देश नहीं दिए कि फसल खराबे की वास्तविकता का आकलन कराना है। सरकार के नुमाइंदे जो गिरदावरी कर रहे हैं, वह फसलों में 25 से 30 परसेंट तक ही खराबा बता रहे हैं, जिससे किसानों को जीरो मुआवजा मिलने की उम्मीद होने लगी है। विधायक रामलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का अहित करने में लगी है। बीजेपी मांग करती है कि गिरदावरी कराकर किसानों को फसलों का मुआवजा दिया जाए। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर विधानसभा सदन में भी सरकार को झुकाने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें