फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झालावाड़ में करंट लगने से किसान की मौत, खेत में सिंचाई करने गया था

Mon, 12 Dec 2022 07:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ में खेत में सिंचाई करने गया किसान करंट की चपेट में आ गया। परिजन आननफानन में अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले के सारंगाखेड़ा गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत की सिंचाई करने गया था, तभी मोटर चालू करते समय करंग लग गया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सारंगाखेड़ा गांवा का सौदान सिंह (27) पुत्र सरदार सिंह शनिवार रात को खेत पर गया था। इस बीच वह फसल में सिंचाई के लिए मोटर का पम्प चालू कर रहा था। सौदान सिंह करंट की चपेट में आ गया और अचेत हो गया। पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को मोबाइल पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बेहोशी की हालत में सौदान सिंह को राजकीय अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में जांच के हाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


पिड़ावा थानाधिकारी लक्ष्मीचंद ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें