पुलिस ने बताया कि नीमाराम जाट (55) और रेवती देवी (52) के शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक दंपति के 2 बेटे और 4 बेटियां हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के गांव उदासर बिदावतान में एक किसान दंपति की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के दौरान दंपति खेत में काम कर रहा था। दोनों के शवों को आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भालेरी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उदासर बिदावतान के रहने वाले रमेश कुमार पुत्र हरलाल सारण ने भालेरी थाने के केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि मेरे खेत के पास नीमाराम जाट का खेत है, जहां उन्होंने कृषि कुआं बना रखा है। शुक्रवार शाम नीमाराम अपने खेत में पानी देने के लिए जनरेटर चलाने गया था। इस दौरान उसे करंट लग गया, वहां मौजूद उसकी पत्नी रेवती देवी ने उसे बचाने को कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। जिससे दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि नीमाराम जाट (55) और रेवती देवी (52) के शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक दंपति के 2 बेटे और 4 बेटियां हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। दंपति की मौत की सूचना मिलने कपर किसान नेता सत्यनारायण सारण, लालचंद मुंड, राजेंद्रसिंह छाजूसर, राजेंद्र देहड़ू, सांवरमल जाखड़, नायब तहसीलदार प्रह्लाद राय पारीक राजकीय अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।