फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो में मिली मां, आस में परिवार पहुंचा उत्तराखंड

Fri, 12 Jul 2013 01:07 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में लापता राजस्थान के लोगों की तलाश अब भी जारी है। दर- दर भटक रहे परिजन उम्मीद लगाए उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी खोज रहे हैं।
विज्ञापन


गूगल, यू-ट्यूब, फेसबुक आदि पर बचाव अभियान की वी़डियो फुटेज खंगाली जा रही है। इसी प्रयास में मानसरोवर के हार्डवेयर इंजीनियर नितेश सोनी को एक वीडियो में अपनी मां नजर आ गई। परिजन उन्हें फिर तलाश करने उत्तराखंड पहुंच गए हैं।

केदारनाथ गए राजस्थान के रिटायर्ड प्रोफेसर प्यारेलाल और उनकी पत्नी लापता हैं। प्यारेलाल के बेटे विनीत सोनी व नितेश सोनी उन सभी की तलाश में उत्तराखंड गए हैं। माता पिता की फोटो लेकर वे देहरादून, जॉली ग्रांट गुप्तकाशी सहित कई स्थानों पर घूमते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने गूगल पर अपलोड वीडियो सर्च किए। फेसबुक पर फोटो और वीडियो देखे। इसी दौरान परिवार मंगलवार को खुशी से उछल पड़ा क्योंकि उन्हें एक वीडियो में दो सैनिक उनकी मां को एक पथरीला रास्ता पार करा रहे थे।

अब मां की तलाश में बड़े भाई विनीत, पड़ोसी और रिश्तेदार फिर उत्तराखंड गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें