फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falaudi News: शादी समारोह में अफीम की मनुहार पड़ी भारी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 06:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फलौदी

सार

Phalodi: पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी आयोजन में इस तरह की गतिविधियाँ होती हैं, तो वे तत्काल इसकी सूचना दें। पुलिस ने इसके लिए एक विशेष दूरभाष नंबर भी जारी किया है, जिस पर फोटो या वीडियो भेजकर जानकारी साझा की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फलौदी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन नशा विहान" के तहत बाप थाना क्षेत्र के गांव कानसिंह की सीड में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान अफीम का सेवन और मनुहार करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

फलौदी पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि "ऑपरेशन नशा विहान" के तहत पुलिस शादी सहित अन्य सार्वजनिक आयोजनों में मादक पदार्थों के सेवन और मनुहार जैसी परंपराओं पर कड़ी नजर रख रही है। इसी क्रम में बाप थानाधिकारी अचलाराम ढाका को सूचना मिली कि गांव कानसिंह की सीड में चल रहे एक शादी समारोह में दो लोगों ने अफीम का सेवन किया और उसकी मनुहार की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: समस्याओं के समाधान के बजाय बार-बार मिल रहा सिर्फ आश्वासन, मिनी सचिवालय में कलेक्टर के सामने भड़के लोग    

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी आयोजन में इस तरह की गतिविधियाँ होती हैं, तो वे तत्काल इसकी सूचना दें। पुलिस ने इसके लिए एक विशेष दूरभाष नंबर भी जारी किया है, जिस पर फोटो या वीडियो भेजकर जानकारी साझा की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें