फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एक लाख की घूस लेते पकड़ा गया अधिशासी अभियंता, दो लाख पहले ही ले चुका था 

Sun, 19 Jun 2022 06:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

एसीबी की टीम ने बाड़मेर में अधिशासी अभियंता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ठेकेदार का बिल पास कराने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये की घूस मांग रहा था। 
विज्ञापन
अपने बंगले पर घूस लेते पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर में एसीबी की टीम ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी जयप्रकाश गुप्ता बालोतरा जलदाय विभाग में तैनात है। रविवार को वह अपने बंगले पर एक लाख रुपये की रिश्वत दे रहा था। इस दौरान एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन योजना के ठेकेदार ने छह जून को एसीबी कार्यालय में आरोपी अधिशासी अभियंता के खिलाफ शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में ठेकेदार ने बताया कि उसने जल जीवन मिशन के तहत काम किया था। उसका बिल पास कराने के नाम पर बालोतरा जलदाय विभाग में तैनात अधिशासी अभियंता जयप्रकाश गुप्ता ढाई प्रतिशत के हिसाब से कमीशन की मांग रहा है। यानि वह तीन लाख रुपये की घूस मांग रहा है।

एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराने के लिए ठेकेदार से आरोपी को दो लाख रुपये दिलवाए, जो उसने रख लिए। साथ ही एक लाख रुपये बाद में देने के कहा। इसके बाद टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। रविवार को एसीबी एएसपी रामनिवास सूंडा के नेतृत्व में टीम ने उसके बंगले पर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी जयप्रकाश गुप्ता को एक लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें