इस घर में बनाई जा रही थी अवैध शराब।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए धौलपुर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उधर, चुनाव में अबैध शराब के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने के लिए आवकारी विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। शुक्रवार सुबह आवकारी विभाग ने अबैध हथकड़ शराब बनाने वाले माफियाओं के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में अबैध हथकड़ शराब बरामद की। हालांकि, शराब माफिया हाथ नहीं लग सके।
आवकारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम शर्मा के निर्देशन में अबैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आदर्श नगर पचगांव में कुछ लोगों द्वारा हथकड़ शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर एक टीम का गठन कर शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान भट्टियों पर हथकढ़ शराब बनाई जा रही थी। टीम ने 2 भट्टियों को तोड़कर करीब 10 हजार लीटर शराब जब्त की। साथ ही 2000 लीटर वॉश को भी नष्ट किया है।
उधर, कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध शराब बना रहे आरोपी फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ तीन अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। शराब माफियाओं की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।