फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: आबकारी विभाग का सीआई 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया, झूठे केस में फंसाने की दे रहा था धमकी

Sat, 05 Feb 2022 01:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

दो फरवरी को बूंदी आबकारी सीआई विनोद शर्मा शराब दुकान पर गया और छह पेटी शराब ले आया। उसने फरियादी से झूठे केस में नहीं फंसाने के लिए 25 हजार रुपए की मांग की। 
विज्ञापन
बूंदी आबकारी सीआई विनोद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) कोटा की टीम ने बूंदी आबकारी विभाग के सीआई को 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सरकारी वाहन का प्राइवेट ड्राइवर रिश्वत में लिए गए रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपी ने पीड़ित से झूठे केस में नहीं फंसाने के लिए रिश्वत मांगी थी। उसकी शिकायत पर शुक्रवार देर शाम सीआई को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


झूठे केस में फंसाने की धमकी दी 
एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील कुमार ने बताया कि परिवादी आशीष मयंक ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मेरे पार्टनर भरत कोठारी की कंपोजिट शराब की लाइसेंसी दुकान ग्राम ठिकरदा थाना कोतवाली बूंदी में है। उसका नौकर नामा उसी के नाम पर है। दो फरवरी को शराब दुकान पर बूंदी आबकारी सीआई विनोद शर्मा अपने स्टाफ के साथ आए और शराब की छह पेटी ले गए। मयंक ने बताया कि इस दौरान सीआई ने 25 हजार रुपए मांगे और 6 हजार रुपए हर महीने देने को कहा। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। 

एसीबी टीम के होने का शक हुआ तो भाग निकला
चंद्रशील कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच करने के बाद शुक्रवार देर शाम सीआई विनोद शर्मा को कृषि उपज मंडी बूंदी के पास 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते देखा गया। इस दौरान आरोपी को एसीबी के होने का शक हो गया और वह सरकारी वाहन से भागने लगा। एसीबी टीम ने उसका पीछा किया, इस दौरान सरकारी वाहन का चालक फराजूद्दीन निवासी घसीयारा मोहल्ला मोडीपाड़ा बस्ती पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। आरोपी विनोद ने रिश्वत में लिए रुपए भी उसे ही दे दिए थे। चंद्रशील ने बताया कि अरोपी से पूछताछ कर चालक की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें