फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने ज्यादा आवेदन कि रद्द करनी पड़ी परीक्षा

Sat, 08 Jun 2013 04:55 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में सूचना प्रौद्योगिकी सहायक भर्ती परीक्षा के लिए इतने ज्यादा आवेदन आ गए कि वह परीक्षा ही रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


इस पद के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के पास करीब 70 हजार आवेदन आए जिसके कारण उन्होंने 16 जून को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी है।

इतने आवेदकों की परीक्षा के लिए तैयारी नहीं होने से इसे स्थगित करना पड़ा।

विभाग ने 6300 सूचना सहायकों की भर्ती के लिए 25 अप्रैल को विज्ञापन जारी किया था।

इस पद के लिए कम्प्यूटर में डिग्री, पॉलीटेक्निक डिप्लोमा, ओ लेवल या इनके समकक्ष योग्यताधारी 30 मई तक आवेदन कर सकते थे। अधिकारियों को करीब 40 हजार आवेदन मिलने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


ऐसे में 16 जून को ऑनलाइन होने वाली परीक्षा के लिए विभाग ने 45 हजार कंप्यूटरों की व्यवस्था कर रखी थी। विभाग को अंतिम तिथि तक राज्यभर से 69,591 आवेदन मिले। ऐसे में परीक्षा स्थगित करने का निर्णय करना पड़ा।
विज्ञापन


अधिक संख्या में आवेदन आने से परीक्षा स्थगित की गई है। शीघ्र ही आवेदकों के हित में तारीख और व्यवस्था सुनिश्चित कर नई तारीख घोषित की जाएगी।
-आर.सी.गुप्ता, ओएसडी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें