फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल बाथरूमों के निकट मिले सीसीटीवी कैमरे

Sat, 08 Jun 2013 12:48 AM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के भरतपुर जिले के शहरी इलाके में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूमों के निकट सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे।
विज्ञापन


इस बात का पता तब चला जब एक वरिष्ठ अधिकारी औचक निरीक्षण पर पहुंचे। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भरतपुर के डीएम नीरज के पवन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे इस तरीके से लगाए गए थे कि उससे बाथरूमों के अंदर की गतिविधि को आसानी से कैद किया जा सके।

उन्होंने कहा कि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इन कैमरों की मदद से आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए थे या नहीं।

अगर वीडियो बनाए गए थे तो उनका दुरुपयोग हुआ था या नहीं, इस बात की भी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

डीएम ने बताया कि उन्हें हॉस्टल के बारे में कुछ शिकायतें मिली थीं। इसी वजह से वे तीन मंजिला हॉस्टल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस हॉस्टल का संचालन शहर की एक युवा दंपति द्वारा किया जाता है।

हॉस्टल के हर मंजिल पर एक-एक बाथरूम है। सीसीटीवी कैमरा हॉस्टल का मालिक पंकज ऑपरेट करता था। उसने बाथरूम के अंदर की गतिविधियों का वीडियो बनाने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना है कि कैमरों का उपयोग कॉरिडोर की निगरानी के लिए किया जाता था। स्थानीय पुलिस ने कैमरों को हटा दिया है। साथ ही वह पंकज के लैपटॉप की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें