पूर्व विधायक टीकमचंद कांत के बेटे सुनिश कांत
- फोटो : Amar Ujala
सिरोही जिले में पूर्व विधायक टीकमचंद कांत के बेटे सुनिश कांत (50) ने आत्महत्या कर ली। सुनिश ने फेसबुक पर लाइव आकर जहर खाया। सुनिश की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फेसबुक पर सुसाइड से पहले सुनिश ने कहा कि पूजा बहुत प्यार करता हूं तुझे, क्यों छोड़कर गई। अब तो बुढ़ापा आ गया था, जिंदगी जिएंगे।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सांतपुर के रहने वाले पूर्व विधायक के बेटे सुनिश कांत की दो-तीन दिन पहले अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। उस दौरान सुनिश कांत ने घर में आग लगा ली थी। इसके बाद शुक्रवार को सुनिश ने फेसबुक पर लाइव आकर जहर खा लिया। लाइव आकर सुनिश ने अपनी पत्नी से प्यार का इजहार किया और पत्नी से अनबन की जानकारी दी। फिलहाल सुनिश पालनपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
पढ़िए लाइव आकर सुनिश ने क्या कहा
लाइव पर सुनिश ने कहा कि पूजा बहुत प्यार करता हूं तूझे, क्यों छोड़कर गई मुझे पागल। अब तो बुढ़ापा आ गया था, जिंदगी जिएंगे। मैं किसी को बदनाम करके नहीं मरूंगा। जहां भी हो देख रही हो मुझे। तो जल्दी सामने आ जा। मेरी लाश उदयपुर ले जाएंगे। मैंने देह दान कर दिया है। प्रदीप जी मित्तल से भी मैं कहना चाह रहा हूं। आधे-एक घंटे में मेरी मौत हो जाएगी। मेरी डेड बॉडी को कोई हाथ नहीं लगाएगा।
आबूरोड का कोई व्यक्ति लाश न छुए
बस एक घंटे का टाइम बचा है। जहर की गोलियों खा ली हैं। मैं मिलूंगा किसी को नहीं, बस मेरी लाश ही मिलेगी। मैं किस जगह हूं किसी को नहीं बताऊंगा। एक घंटे बाद मेरी लाश उदयपुर ले जाना। मैंने पहले भी लिख दिया था कि आबूरोड का कोई भी व्यक्ति मुझे हाथ नहीं लगाएगा। चिंता मत करना सब सुखी रहना। मेरे मन्नू बेटे, रवि तंवर तेरी सहायता करेगा। तेरी पढ़ाई तक खर्च तंवर करेगा। उससे मिल लेना।