फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BJP: परिवर्तन यात्रा के स्वागत में कांग्रेस के पूर्व MLA ने महिला डांसर से लगवाए ठुमके

Fri, 08 Sep 2023 04:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशुल हसन ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा के स्वागत में भीड़ जुटाने के लिए महिला डांसर को बुला लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शमसुल हसन जिला परिषद के सदस्य हैं और अब वह भाजपा से टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डांस करती महिला डांसर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की परिवर्तन यात्रा गुरुवार को भरतपुर संभाग में डीग जिले के कामां विधानसभा पहुंची। जिसके स्वागत के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशुल हसन ने भगत सिंह तिराहे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए शमशुल हसन ने एक डांसर को बुलाया गया। महिला डांसर ने हरयाणवी और बॉलीवुड गानों पर जमकर ठुमके लगाए। डांस देखने के लिए लोग भी वहां बैठे रहे। 

विज्ञापन

 
दरअसल, राजस्थान में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां लोगों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग तरह के हथकंडे अपना रही हैं। भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के तमाम नेता जगह-जगह सभाएं कर रहे हैं। 

भाजपा की परिवर्तन यात्रा हर विधानसभा में जा रही है। इस दौरान टिकट की दावेदारी करने वाले लोग शक्ति प्रदर्शन कर यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। इस शक्ति प्रदर्शन में भीड़ जुटाने के लिए कोई भजन मंडली बुला रहा है, तो कोई रागिनी प्रतियोगिता करवा रहा है। 
विज्ञापन


अब इससे एक कदम आगे बढ़कर कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशुल हसन ने महिला डांसर को बुला लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शमसुल हसन जिला परिषद के सदस्य हैं और अब वह भाजपा से टिकट मांग रहे हैं।

बतादें कि बुधवार को भरतपुर शहर के बिजली घर के पास हुई आमसभा में कुर्सियां खाली रह गईं थी। इस खाली कुर्सियों की तस्वीरों को कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर कर भाजपा पर हमला बोला था। ऐसे में टिकट की दावेदारी कर रहे नेता नहीं चाहते कि उसका शक्ति प्रदर्शन हल्का पड़े। क्योंकि, पार्टी के बड़े नेताओं को शक्ति प्रदर्शन दिखाने के लिए लोगों की भीड़ होना जरूरी है। इस भीड़ को जुटाने के लिए वे कुछ भी कर रहे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें