फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व सीएम राजे बोलीं- बजट सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, किसान, नौकरी-पेशा सहित सभी वर्गों को समर्पित

Wed, 01 Feb 2023 05:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय है, जो समावेशी विकास की दिशा में देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसुंधरा राजे ने कहा- केंद्रीय बजट 2023-24 में जहां एक ओर देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में तब्दील करने के लिए पूँजीगत व्यय में 33 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे जीडीपी के 3.3 प्रतिशत के स्तर तक ले जाया गया है,वहीं दूसरी ओर कल्याणकारी ख़र्चों में भी वृद्धि की गई है।यह बजट हिन्दुस्तान को ग्रीन ग्रोथ की दिशा में तेज़ी से आगे ले जाएगा। जो पूरी तरह से किसान, महिला, नौकरी-पेशा, व्यापारी और युवाओं सहित सभी वर्गों की ख़ुशहाली को समर्पित है।

विज्ञापन

     
7 लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री कर मध्यमवर्ग को बड़ी राहत दी
 राजे ने कहा है कि 7 लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ़्री करके मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त अनाज की आपूर्ति 1 साल के लिए बढ़ाने, कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाने और यूरिया की सब्सिडी को दोगुनी से अधिक करने, युवाओं के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय और नए नर्सिंग कॉलेज खोलने , जनजातीय समूहों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए जो प्रयास इस बजट में किए गये हैं, वह प्रशंसनीय है।

महिला सम्मान बचत पत्र से महिलाओं को 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा-इसके साथ ही 50 एयरपोर्ट्स, हेलिपोर्ट्स, वॉटर एयरोड्रॉम्स और एडवांस्ड लैंडिंग जोन्स का कायाकल्प करने, महिला सम्मान बचत पत्र के माध्यम से महिलाओं को 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज की दर से बचत पत्र खरीदने की सुविधा देने, वरिष्ठ नागरिकों के बचत खाते की सीमा दोगुनी करने और पीएम कौशल विकास योजना 4.0 के माध्यम से 47 लाख युवाओं को 3 साल तक भत्ता देने जैसी घोषणाएँ देशवासियों के लिए सौगात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें