फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: गहलोत का सियासी वार, बोले- राजस्थान में बह रही उल्टी गंगा; विपक्ष पर ज्यादा अक्रामक भाजपा

Fri, 24 Apr 2026 01:44 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: बीकानेर में उद्योगपति शिवरत्न अग्रवाल के अंतिम संस्कार में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में लोकतंत्र की स्थिति उलटी हो गई है। सरकार विपक्ष पर आक्रामक है।  
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में उद्योगपति एवं बीकाजी समूह के सीएमडी शिवरत्न अग्रवाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में होने के बावजूद भाजपा विपक्ष पर अधिक आक्रामक है और राजस्थान में 'उल्टी गंगा' बह रही है।

सरकार और विपक्ष पर की टिप्पणी

विज्ञापन

गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष सरकार की कमियों को उजागर करता है, लेकिन वर्तमान में सरकार ही विपक्ष पर हमलावर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को रिफाइनरी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की समझ नहीं है और वह बिना तथ्यों के बयान दे रही है।

विज्ञापन


रिफाइनरी और विकास कार्यों पर आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत उनकी सरकार ने 2013 में की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे जैसे सड़क और बिजली विकास पर पर्याप्त काम नहीं किया, जिससे रोजगार की संभावनाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  41 डिग्री की तपती धूप में गैस सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार! बुकिंग हजारों में सप्लाई सिर्फ 550

राजनीति, राहुल गांधी और परिसीमन पर बयान
गहलोत ने राहुल गांधी की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदार और निर्भीक नेता बताया, जो सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि विपक्ष के दबाव से गलत परिसीमन की प्रक्रिया को रोका गया, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें