फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: 41 डिग्री की तपती धूप में गैस सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार! बुकिंग हजारों में सप्लाई सिर्फ 550

Fri, 24 Apr 2026 12:45 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

 Dausa News: बांदीकुई में एलपीजी गैस सिलिंडरों की भारी कमी के कारण लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। युद्ध के असर और सप्लाई बाधित होने से बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे होम डिलीवरी भी बंद हो गई है।
विज्ञापन
दौसा सिलिंडर के लिए लगी कतारें
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का असर एलपीजी गैस सिलिंडर पर अधिक पड़ रहा है। हालात यह है कि जिले में रोजाना हजारों की संख्या में गैस सिलिंडर बुक हो रहे हैं, लेकिन इसके मुकाबले सप्लाई पूरी नहीं मिलने के कारण लोगों को कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। बांदीकुई में चार दिन के अंतराल में वितरण के लिए मात्र 550 सिलेंडर ही आ रहे हैं। इससे लगातार गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


होम डिलीवरी बंद, बढ़ी परेशानी
होम डिलीवरी बंद होने से लोग काफी परेशान हैं। गैस गोदाम के बाहर सुबह तड़के 5 बजे से लगी लोगों की कतार दोपहर 12 बजे तक लगी रही। एक गैस सिलिंडर के लिए लोगों ने 41 डिग्री तापमान भी सहन किया और चिलचिलाती धूप में खड़े रहे।

15 दिनों से सिस्टम खराब
शहर में गैस सप्लाई का सिस्टम पिछले 15 दिनों से खराब चल रहा है। आगे से गैस की सप्लाई कम आने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। पिछले 10 दिनों की बात करें तो शहर में मात्र चार बार ही गैस सिलिंडर आए हैं। ऐसे में लोगों को बुकिंग कराने के पांच दिन बाद भी  सिलिंडर मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


550  सिलिंडर पर भारी भीड़
चार दिन के अंतराल के बाद बुधवार को यहां वितरण के लिए 550 गैस सिलिंडर आए। इन्हें लेने के लिए सुबह 5 बजे से ही गैस गोदाम के बाहर लोगों की कतार लग गई। जैसे ही सुबह 8 बजे से वितरण शुरू हुआ, गोदाम के बाहर लंबी कतार लग गई। भीड़ ज्यादा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वितरण शुरू करवाया। दोपहर 12 बजे तक यहां कतार लगी रही। इस दौरान तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था और गर्म हवा चल रही थी।

ये भी पढ़ें: जयपुर में हाई अलर्ट! राजस्थान विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
विज्ञापन


बुकिंग ज्यादा, सप्लाई कम
बुकिंग की तुलना में सप्लाई कम है। स्थिति यह है कि रोजाना करीब 400 लोग ऑनलाइन गैस बुक करा रहे हैं, जबकि वितरण के लिए चार दिन के अंतराल में केवल 550 गैस सिलिंडर ही आ रहे हैं। ऐसे में बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।



  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें