सीएम ने 472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक सुरक्षा में राजस्थान एक मॉडल स्टेट
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में सभी वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शानदार योजनाएं चलाईं जा रही हैं। चिरंजीवी योजना के माध्यम से आमजन को 10 लाख तक का निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है। साथ ही 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा आईपीडी, ओपीडी में सभी प्रकार के उपचार निःशुल्क कर दिए गए हैं। सरकार 1 करोड़ प्रदेशवासियों को पेंशन दे रही है। मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना से 5 लाख से अधिक किसानों का बिजली बिल शून्य किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा 50 यूनिट बिजली मुफ्त देने से 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली का बिल जीरो हुआ है।
आपसी भाईचारे और सद्भाव से देश का मान सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सभी संप्रदायों के बीच आपसी भाईचारा और सद्भाव देश के विकास के लिए आवश्यक है। सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। देश में आपसी समरसता स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को अपील करनी चाहिए। केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण में आलोचना और असहमति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कांग्रेस सरकार के कारण हुई देरी: वसुंधरा
इधर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा ट्वीट कर कहा, जयपुर में हवा सड़क-सोड़ाला एलिवेटेड रोड का काम भाजपा सरकार ने वर्ष 2016 में शुरू किया था, जिसे 2019 में पूरा होना था। कांग्रेस सरकार की शिथिल कार्यशैली के कारण इसका काम समय से पूरा नहीं हो सका। खैर देर आए, दुरुस्त आए! मैं जयपुरवासियों को इस एलिवेटेड रोड निर्माण की बधाई देती हूं। खुशी है कि अंबेडकर सर्किल से 22 गोदाम, हवा सड़क होते हुए सोडाला सब्जी मंडी पहुंचने में पहले जहां 25 मिनट का समय लगता था, अब वह सफर महज 10 मिनट में ही पूरा हो जाएगा।