फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सड़क पर चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में भड़की आग, कुछ ही देर में जलकर हुई खाक 

Wed, 04 May 2022 06:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर के केकड़ी में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। इससे पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई। स्कूटी में आग क्यों लगी इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
इस तरह जल गई स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के केकड़ी में बुधवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। घटना से सब्जी मंडी इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आग लगने के कारण स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक युवक केकड़ी सब्जी मंडी में फूल रखकर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी में धुआं उठने का एहसास हुआ। उसने स्कूटी को किनारे रोका और जांच पड़ताल करने लगा। इस दौरान स्कूटी में एक स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

कुछ देर बार स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने मोटर चलाकर पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें