फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को बंधक बनाकर नकदी और एक करोड़ के आभूषण लूटे

Tue, 13 Oct 2020 02:30 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर जिले के कानोड थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर में सो रहे एक बुजुर्ग को बंधक बनाकर चार अज्ञात लोग नकदी और करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


थानाधिकारी तेजसिंह ने मंगलवार को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रहने वाले सोहन लाल कोठारी (65) के घर में रात दो बजे चार अज्ञात लोग घुसे।



चारों ने तेजसिंह को बंधक बना दिया और इसके बाद घर में रखे 16 लाख रुपये नकद और करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए। 

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग घर में अकेले रहते है और सोने चांदी के आभूषण रखकर ब्याज पर रकम देने का काम करते है। बुजुर्ग की पत्नी का निधन हो चुका जबकि उनका पुत्र उदयपुर में नौकरी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें