जीआरपी चौकी के पुलिसकर्मी भूपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह जेल फाटक के पास पटरिया क्रॉस करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से एक दिव्यांग की मौत की जानकारी मिली थी। जिस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान मानवेंद्र सिंह (67) पुत्र एमएस यादव निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक के शव के क्षत विक्षत हालत में होने पर परिजनों को सूचना दी गई है।
पटरी क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा
वहीं, जीआरपी पुलिस के मुताबिक परिजनों के आने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दिव्यांग के पटरी क्रॉस करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है। दिव्यांग के जेल फाटक पर आने के कारणों के लिए परिजनों को बुलाया गया है। जिनके आने के बाद घटना की जांच की जाएगी।