राजस्थान के अजमेर में एक अजीब सा किस्सा सामने आया है जहां एक बुजुर्ग
दंपत्ति ने 6 साल की लड़की के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। लड़की का
जुर्म महज इतना था कि वह दंपति के बाग से अमरूद चुराती थी।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति पुलिस से लड़की की गिरफ्तारी पर अड़े थे। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की कि लड़की बहुत छोटी है लेकिन वे अड़े रहे कि लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
पुलिस के मुताबिक संतोष जोशी(51) और उनकी पत्नी विद्या देवी कोटरा के प्रगति नगर में रहते हैं। उन दोनों को बागबानी करना बेहद पसंद है। लेकिन जैसे ही उनके बाग के फल गायब होना शुरू हुए तो वे चिंतित हो गए और चोर को रंगे हाथों पकड़ने की सोची।