फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध के लिए युद्ध: खाद्य वस्तुओं के 120 सैंपल में आठ सब स्टैंडर्ड, 25 मिसब्रांडेड और आठ अनसेफ, होगी कार्रवाई

Thu, 20 Apr 2023 02:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही में जनवरी से मार्च 2023 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह ने 120 नमूने लिए थे। इनमें 48 नमूने ही मानक स्तर के पाए गए हैं। वहीं, 31 नमूनों की जांच रिपोर्ट लैब से आनी बाकी है।
विज्ञापन
कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला कलेक्टर एवं डॉ. राजेश कुमार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही के आदेशानुसार गत जनवरी से मार्च 2023 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह ने 120 नमूने लिए थे। इनमें से 8 नमूने सब स्टैंडर्ड एवं 25 मिसब्रांडेड एवं 8 नमूने अनसेफ पाए गए। 48 नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं। वहीं 31 नमूनों की जांच रिपोर्ट लैब से आनी बाकी है।

विज्ञापन


इनके नमूने अनसेफ होगी ठोस कार्रवाई
बालेश्वर मिष्ठान भंडार वीरवाड़ा के मावे का, महादेव मावा भंडार वेलांगरी सिरोही मावे का नमूना, अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी केसरपुरा तहसील शिवगंज जिला सिरोही घी एवं वेज फैट के नमूने, सोना धारी स्वीट एंड किराना स्टोर सिरोड़ी तहसील रेवदर जिला सिरोही से घी का नमूना, शिवम मसाला उद्योग सिरोड़ी तहसील रेवदर जिला सिरोही से घी का नमूना, अग्रवाल जनरल स्टोर सिवेरा तहसील पिंडवाड़ा जिला सिरोही घी का नमूना, चंपालाल मिठाई वाला रोहिडा तहसील पिंडवाड़ा जिला सिरोही से नमकीन का नमूना अनसेफ पाये गए। उक्त नमूने के प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें