जुनैद-नासिर हत्याकांड की जानकारी देते एडीजे दिनेश एमएन
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के दो लोगों की मौत के मामले में भरतपुर पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया है। उसमें बताया गया है कि पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश कर रही है। पुलिस के पास मौजूद साक्ष्यों के आधार पर कुछ नामों को नामजद किया गया है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है।
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि हरियाणा पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है और मिलकर काम कर रहे हैं। एडीजी क्राइम एमएन दिनेश ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी रिंकू सैनी से पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। पूछताछ में घटना में शामिल कई और आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है।
उन्होंने बताया कि जुनैद और नासिर के अपहरण के बाद जिस गाड़ी में उनके साथ मारपीट की गई थी, वह एक स्कॉर्पियो गाड़ी है। साथ ही साथ रिंकू सैनी ने इस वारदात में आठ लोगों के शामिल होने की बात कही है।