फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Statue Unveiled: सरहद पर पहुंचकर सचिन पायलट ने बताया, सिर्फ एक शर्त पर हो सकती है गहलोत सरकार रिपीट

Mon, 20 Feb 2023 07:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सरहदी जिले श्रीगंगानगर में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे और अंबेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे।
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अंबेडकर सर्किल श्रीगंगानगर जिले में पहुंचकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर AICC सचिव कुलदीप इंदौरा, विधायक राजकुमार गौड़, विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, नगर परिषद श्रीगंगानगर के पूर्व सभापति अशोक चांडक, श्रीगंगानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष सराहन और हजारों की संख्या में किसान, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।

विज्ञापन




सचिन पायलट ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनवारण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन होने वाला है। लेकिन ईडी से आज छापे पड़वाए गए हैं और कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई हो रही है, जिसे पूरा देश देख रहा है। यह निंदनीय है। पीएम मोदी ने हाइवे उद्घाटन के लिए कई जिलों में से दौसा को चुना। क्योंकि उन्हें पता है कि दौसा कांग्रेस का गढ़ है, लेकिन जनता सब समझती है। आप चाहे कितनी ही घोषणाएं कर लें, जनता सब जानती है।

विज्ञापन


पायलट ने कहा, पीएम मोदी जी ने चार साल में राज्य की ओर मुड़कर नहीं देखा है और वह ईआरसीपी का वादा भूल गए। केंद्र सरकार ने एमएसपी पर कानून नहीं बनाया और किसानों के लिए तीन काले कानून लेकर आए। पीएम मोदी जी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी राजस्थान के दौरे कर रहे हैं, यहां सड़कों का उद्घाटन हो रहा है। लेकिन पिछले चार साल से यह नेता कहां थे? पायलट ने कहा कि अब चुनाव आ गए हैं तो यहां धर्म की बातें हो रही हैं, मजहब को भाषणों में लाया जा रहा है। लेकिन जब चुनाव खत्म हो जाएंगे तो यह लोग यहां से गायब हो जाएंगे।



'मेहनत के बाद बनी थी सरकार'
पायलट ने कहा, हम लोगों ने साल 2018 में बहुत मेहनत के बाद यहां सरकार बनाई थी और हम जनता के सुख-दुख के साथी हैं। लेकिन वो लोग दिल्ली में बैठकर राज करना जानते हैं और जिन्होंने धर्म के नाम पर सत्ता हासिल की और चुनाव से पहले आपस में झगड़ा करवाकर राज करना जानते हैं, उन्हें पूरा देश देख रहा है। आगे कहा कि 70 साल से अधिक बेरोजगारी आज है और पिछले आठ साल में मोदी सरकार ने जनता की उम्मीदों को तोड़ा है और चुनावों के समय हिंदु-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद कर चुनाव जीत जाते हैं।

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी बोले पायलट...
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सचिन पायलट ने बोलते हुए कहा कि यदि बेहतर तालमेल रहा तो राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी और हर बार सरकार बदलने की परिपाटी टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के संदर्भ में आलाकमान को उन्होंने अपने सुझाव दे दिए हैं और कुछ सुझावों पर अमल भी हुआ है। सचिन पायलट ने कहा कि आलाकमान को पता है कि कौन सा फैसला कब और कैसे लेना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें