फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: युवकों को जिंदा जलाने में आठ और नामजद, डीजीपी बोले- हरियाणा पुलिस के सहयोग से जल्द होगी गिरफ्तारी

Tue, 21 Feb 2023 12:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के जुनैद और नासिर को अगवा कर जिंदा जलाकर मारने के मामले में राजस्थान पुलिस हरियाणा पुलिस के सहयोग से आठ नामजद आरोपियों की कर रही तलाश।
विज्ञापन
जुनैद और नासिर की फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के दो युवकों जुनैद और नासिर को अगवा कर हरियाणा के लोहारू थाना क्षेत्र में बोलेरो सहित जलाकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी रिंकू सैनी के अलावा आठ अन्य को नामजद किया गया है। यह जानकारी राजस्थान के महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस का हरियाणा पुलिस सहयोग कर रही है। भरतपुर रेंज आईजी और एसपी इस मामले में उच्च स्तर पर हरियाणा पुलिस अधिकारियों और अपने काउंटरपार्ट्स के संपर्क में हैं। उन्होंने स्वयं डीजीपी हरियाणा से वार्ता कर इस मामले में सहयोग का आग्रह किया है और हरियाणा पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। 

विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि अभी तक जहां भी हरियाणा में राजस्थान पुलिस गई है, वहां की स्थानीय पुलिस को साथ लेकर ही सभी विधि सम्मत कार्रवाई की गई है। हरियाणा के नूंह जिले में एक आरोपी श्रीकांत के परिजनों के साथ मारपीट के आरोप के मामले में डीजीपी ने स्पष्ट किया कि मौके पर राजस्थान पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ ही गई थी एवं निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत ही विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद किये 8 अभियुक्तों के अलावा भी संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें