फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में राजस्थान की एक कंपनी की 18 करोड़ की संपत्तिया कुर्क की

Fri, 13 Dec 2019 01:11 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक ऋण धोखाधड़ी के एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत राजस्थान की एक कंपनी की 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की है। ईडी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि यह मामला एमजी केबल्स एंड कम्युनिकेशंस तथा इसके निदेशकों श्रीपाल चौधरी, अनुराधा चौधरी, अभिनव चौधरी एवं अन्य से जुड़ा है।

विज्ञापन


ईडी ने एक बयान में कहा कि एमजी केबल्स ने श्रीपाल चौधरी की मुखौटा कंपनियों रिलायंस इंटरनेशनल, न्यू जेनरेशन आईएनसी और कंडोई मेटल पावडर मैन्यूफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड के जरिए फर्जीवाड़ा करते हुए बड़ी कीमतों पर खरीद एवं बिक्री दिखाई, जबकि ऐसी कोई खरीद-बिक्री हुई ही नहीं। इस तरह एमजी केबल्स ने देना बैंक समेत अन्य कर्जदाताओं के साथ धोखाधड़ी की।

ईडी ने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में दो आवासीय भवन, एक कारखाना, पांच कार्यालय, दो भूखंड, कृषि भूमि तथा जयपुर स्थित जीआईटी कॉलेज का छात्रावास शामिल है। इनका सम्मिलित मूल्य 18.93 करोड़ रुपये है। इसके अलावा बैंक जमा, संयंत्र एवं मशीनें तथा तीन कारों समेत 1.42 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां भी कुर्क की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने राजस्थान पुलिस द्वारा पिछले साल मई में दायर प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए इस मामले को अपने हाथों में लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें