फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Earthquake: भूकंप से फिर हिली राजस्थान की धरती, पाकिस्तान में रहा केंद्र, 4.3 रही तीव्रता

Thu, 02 Feb 2023 12:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान से सटे पाकिस्तान की सीमा के भीतर गुरुवार सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके। तीन दिन पहले पाकिस्तान के कई हिस्सों में 6.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रांत राजस्थान से सटे पाकिस्तान की सीमा के भीतर दो फरवरी सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।भूकंप का केंद्र पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र के अंदर जमीन के नीचे दस किलोमीटर गहराई में था।

विज्ञापन


इधर बीच पाकिस्तान में भी जल्दी-जल्दी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तीन दिन पहले भी पाकिस्तान में भूकंप के 6.3 तीव्रता का भूकंप लोगों ने महसूस किया था। 17 अक्टूबर 2022 को भी पाकिस्तान सीमा के बिल्कुल नजदीक भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे। इसका असर बॉर्डर से सटे राजस्थान के कई जिलों में भी हुआ था। भूकंप के इन झटकों का असर जयपुर, टोंक, जालौर, श्रीगंगानगर, बूंदी और बीकानेर तक हुआ था। हालांकि झटकों की तीव्रता कम होने के चलते लोगों ज्यादातर लोगों को इसके आने का पता नही चला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें