फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोर्ट ले जाते वक्त बस से कूदने वाले दहेज प्रताड़ना के आरोपी की मौत, परिजन धरने पर बैठे

Sat, 27 Aug 2022 08:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान में चूरू जिले से दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर दहेज प्रताड़ना के आरोपी को पुलिस कोर्ट ले जा रही थी और रास्ते में वह बस में से कूद गया। फिलहाल, पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले में तारानगर तहसील के भालेरी पुलिस की कस्टडी में दहेज प्रताड़ना के मामले में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ले जाते समय बस से कूदने से मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में युवक को तारानगर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र में पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया। इधर, जैसे परिजनों को खबर मिली तो बड़ी संख्या में लोग तारानगर के अस्पताल में इकट्ठा हो गए और पुलिस के खिलाफ आक्रोशित हो गए। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए अस्पताल में शव को लेने से मना कर दिया। इसके बाद शनिवार शाम तक अस्पताल में लोगों की भीड़ रही। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल परिसर छावनी में तब्दील हो गया।

तारानगर डीवाईएसपी ने बताया, गांव ढाढण निवासी प्रमोद पारिक को भालेरी पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। शनिवार को भालेरी पुलिस प्रमोद को बस में बैठाकर तारानगर न्यायालय में पेश करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान प्रमोद चलती बस से कुद गया, जिसके बाद वह घायल हो गया।
विज्ञापन


भालेरी पुलिस घायल प्रमोद को तारानगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को तारानगर कि मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक प्रमोद का ससुराल तारानगर तहसील के गांव बुचावास में था। प्रमोद के सुसराल पक्ष के लोगों ने प्रमोद के खिलाफ भालेरी थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा रखा था, जिसके बाद साल 2020 में इनके बीच में राजीनामा हो गया था।

परिजनों ने आरोप लगाया है, भालेरी पुलिस ने मृतक प्रमोद को भालेरी पुलिस थाने बुलाया था जिसके बाद उसे वहां पर गिरफ्तार कर लिया तथा उसे टॉर्चर किया, जिसके बाद शुक्रवार को उसके मौत हो गई। खबर लिखें जाने तक किसी प्रकार को कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें