राजस्थान के बूंदी जिले के सदर थाना इलाके के तीखा बरडा में 10 साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चा अपने खेत पर गया था, इसी दौरान तीन आवारा कुत्तों ने उसे घेरा और नोच-नोच कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने उसे बचाय, लेकिन तब तक कुत्तों ने उसे जगह-जगह काट लिया था।
गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।