फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अस्पताल से बच्चे को उठा ले गया कुत्ता, विधायक लोढ़ा ने विधानसभा में उठाया मामला, मुआवजे की मांग

Tue, 28 Feb 2023 07:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधायक संयम लोढ़ा ने विधानसभा में सरकार से आग्रह किया कि इस घटना में जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मृतक की मां को सरकारी नौकरी और परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाए।
विज्ञापन
विधायक संयम लोढ़ा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सिरोही से विधायक संयम लोढ़ा ने जिला अस्पताल में नवजात शिशु को कुत्तों द्वारा नोंचकर मार डालने के मामले को विधानसभा में उठाया। विधायक लोढ़ा ने विधानसभा में सरकार का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि पाली जिले के जवाईबांध निवासी महेंद्र कुमार टीमाराजी मीणा सिरोही जिला अस्पताल के सिलकोसिस वार्ड में भर्ती हुआ। महेंद्र कुमार के साथ उसकी पत्नी और तीन बच्चे भी थे। जिसमें सबसे छोटा बच्चा 28 दिन का था। मां अपने 28 दिन के बच्चे को दूध पिलाकर सो गई।

विज्ञापन


इस दौरान किसी ने गेट खुला छोड़ दिया, रात को 28 दिन के बच्चे को कुत्ते उठाकर लेकर गए। मां जब उठी बच्चा उसके पास में नहीं था, इसके बाद महिला ने शोर मचाया इससे भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने बच्चे को तलाश किया तो उसका क्षत-विक्षत शव बाहर पड़ा हुआ था। ये घटना बहुत हदयविदारक है और मानवता को शर्मसार करने वाली है। विधायक संयम लोढ़ा ने विधानसभा में सरकार से आग्रह किया कि इस घटना में जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मृतक की मां को सरकारी नौकरी और परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाए। 

लोढ़ा ने दो टूक की संसदीय मंत्री धारीवाल से बात
विधायनसभा में संयम लोढ़ा ने जब ये मामला उठाया तो संसदीय मंत्री शांति धारीवाल ने उनसे कहा कि विधानसभा में होम पर डिमांड चल रही है। चिकित्सा पर डिमांड कल यानी बुधवार को है, यदि आप ये कल उठाते तो ज्यादा अच्छा होता। इसके जवाब में विधायक लोढ़ा ने धारीवाल से कहा कि आप मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसका चिकित्सा से कोई लेना-देना नही है, आपकी पुलिस की चौकी भी अस्पातल में लगी हुई है। लोढ़ा ने धारीवाल से कहा कि आपको खुद आगे बढ़कर कहना चाहिए कि मुख्यमंत्री से बात करके घोषणा करते हैं, आप कल के लिए कह रहे हैं। खुद का बच्चा जाए तो पता चलता है, दूसरों का बच्चा जाए तो पता नहीं चलता।    
विज्ञापन


लोढ़ा ने चिकित्सा मंत्री से की मुलाकात
सिरोही जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु को कुत्तों द्वारा नोंचने के मामले में विधायक संयम लोढ़ा ने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा से मुलाकात की। लोढा ने चिकित्सा मंत्री से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मृतक की मां को सरकारी नोकरी देने के साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। चिकित्सा मंत्री ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें