फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तीन किमी में कुत्ते का आतंक, पांच साल के मासूम को नोचा, उसके बाद एक-एक कर के तीन लोगों को काटा

Sun, 23 Oct 2022 07:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

कुत्ते ने चार लोगों पर हमला कर दिया। हमले में चारों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमले में पांच साल का बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
बांसवाड़ा में कुत्ते का आतंक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा में तीन किमी तक कुत्ते का आतंक देखने को मिला। कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे को नोच लिया। जिससे मासूम बुरी तरह घायल हो गया। वह दो किमी दूर पहुंचा और एक 15 साल की लड़की और लड़के को भी काट लिया। उसके बाद उसने एक बुजुर्ग को भी जख्मी कर लिया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चिड़ियावासा गांव में शनिवार सुबह करीब नौ बजे कुत्ते ने पहला हमला नौवीं क्लास में पढ़ने वाले 15 साल के नितेश पुत्र देवा पर कर दिया। नितेश को कुत्ते ने हाथ में काट लिया। इसके बाद कुत्ता दो किमी दूर तेजपापुर गांव पहुंचा और पांच साल के कुनील पुत्र ललित डामोर पर हमला कर दिया। कुत्ता करीब 10 मिनट तक रोड पर गिरे हुए बच्चे के ऊपर चढ़ा रहा और उसे नोचता रहा। मासूम की चीखने की आवाज सुनकर परिजन लाठी लेकर दौड़े। तब तक कुत्ते ने 15 साल की रीना पुत्री हरीश डामोर पर हमला कर दिया।

परिजनों ने कुत्ते को भगाया तो कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित रूजिया गांव में जाकर एक बुजुर्ग पर उसके घर के आंगन में हमला कर दिया। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें