फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनटी संघर्ष समिति का आंदोलन उग्र: पाली में हाईवे जाम करने की कोशिश! पुलिस ने किया लाठीचार्ज; मची भगदड़

Fri, 07 Nov 2025 08:31 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली जिले के बालराई में डीएनटी संघर्ष समिति का आंदोलन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग कर स्थिति काबू में की।
विज्ञापन
हंगामे के बाद जाम और भगदड़ से अफरा-तफरी का माहौल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले के रानी कस्बे के पास स्थित बालराई गांव में शुक्रवार को डीएनटी (घुमंतु, अर्ध-घुमंतु एवं विमुक्त) संघर्ष समिति और राष्ट्रीय पशुपालक संघ का आंदोलन अचानक उग्र हो गया। अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कई दिनों से चल रहा महापड़ाव शाम को उस समय हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने ब्यावर–पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-162) को जाम करने की कोशिश की।

 

विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किया
मौके पर मौजूद पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी और पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। - फोटो : अमर उजाला
दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं
करीब एक घंटे तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर यातायात बहाल कराया। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।एएसपी विपिन शर्मा ने बताया कि “भीड़ द्वारा पथराव किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन अब हालात सामान्य हैं। प्रशासन आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों से लगातार बातचीत कर रहा है।”
विज्ञापन

पुलिस बल विरोध स्थल पर मुस्तैद। - फोटो : अमर उजाला

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: वंदे मातरम कार्यक्रम में भाजपा नेताओं का हंगामा, उच्चैन SDM के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर बवाल

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें

  1. डीएनटी मंत्रालय का गठन
  2. आवासीय भूमि के पट्टे जारी करना
  3. बच्चों की शिक्षा के लिए अलग बजट
  4. पंचायत और शहरी निकायों में सीट आरक्षण
  5. जातियों की सूची में विसंगतियां दूर करना
  6. सरकारी नौकरी और शिक्षा में 10% आरक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें