फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'गौसेवा हमारी संस्कृति की आत्मा है', गोपाष्टमी पर सीएम ने की गाय की पूजा; गौसंवर्धन पर दिया जोर

Thu, 30 Oct 2025 12:40 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोपाष्टमी के अवसर पर सपत्नीक मुख्यमंत्री निवास पर गौपूजन किया और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा है जो सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है।
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर्व पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक गौपूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक गौपूजन किया और प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि तथा कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने तिलक लगाकर गौमाता को पुष्प अर्पित किए, माला पहनाई और गुड़ खिलाकर श्रद्धा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने गौमाता को वस्त्र भी अर्पित किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि गोपाष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा और सनातन परंपरा की अमर धरोहर है। उन्होंने कहा कि गौमाता के प्रति श्रद्धा, सेवा और संरक्षण की भावना हमारे संस्कारों में रची-बसी है। यह पर्व पशु-सेवा, पर्यावरण-संरक्षण और संवेदनशीलता का संदेश देता है।

 

 

 

 

 

गोपाष्टमी पर सीएम गाय की पूजा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
'गौपालकों को प्रोत्साहन देने के लिए चल रहीं कई योजनाएं'
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गौसंवर्धन और गौशालाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। गौशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, गोवंश के पालन-पोषण की सुविधाएं बढ़ाने और गौपालकों को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

गोपाष्टमी पर सीएम पूजा के दौरान गाय के सिर पर हाथ रखकर दुलार करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
अपील: गौसेवा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरणीय संतुलन की आधारशिला हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे गौसेवा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहें।
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री निवास में उमड़ा आस्था का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता ने भी की सहभागिता
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौमाता की आरती उतारी और उपस्थित जनों के साथ ‘गौमाता की जय’ के जयकारे लगाए। उन्होंने सभी से गौसंवर्धन का संकल्प लेने और समाज में दया, सेवा और सहयोग की भावना फैलाने का आह्वान किया।  पूजा में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता शर्मा सहित परिवारजन और अधिकारियों ने भी सहभागिता की।

ये भी पढ़ें- जेल में देश प्रेम का नवाचार: यहां 400 कैदियों ने बनाया भारत का विशाल नक्शा, सरदार पटेल को दी अनोखी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें