फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: संभागीय आयुक्त वर्मा ने रात में किया अस्पताल का निरीक्षण, कर्मियां मिलने पर जताई नाराजगी

Thu, 29 Feb 2024 01:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

संभागीय आयुक्त ने हॉस्पिटल प्रबंधन से कहा कि इतने लोगों के लिए शौचालय में उचित प्रबंध नहीं हैं, यह कितना कष्टदाई होता है यह आप खुद पर रखकर सोचिए। इस दौरान उन्होंने वार्डों में रोगियों के साथ पलंग पर परिजनों के बैठने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
संभागीय आयुक्त सांवर मल वर्मा ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए संभागीय आयुक्त सांवर मल वर्मा देर रात पहुंच गए। करीब 2 घंटे तक हॉस्पिटल में रुक कर संभागीय आयुक्त ने कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट और वार्डों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल के अधिकतर वार्डों में शौचालय गंदे और अनुपयोगी अवस्था में मिले। वार्डों में रोगियों के पलंगों पर प्रतिदिन चद्दर नहीं बदलने की शिकायत मिली। रोगियों को लाने ले जाने की स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी कमरों में बंद मिले, जिनको लेकर संभागीय आयुक्त ने नाराजगी जताई। साथ ही पिछली बार निरीक्षण के दौरान दिए गए दिशा निर्देशों की पालना नहीं होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान एडीएम राजवीर चौधरी, एसीएम प्रीति चक, पीएमओ डॉ रामकेश मीणा, वरिष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गोविंद गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संभागीय एक्ट सांवरमल वर्मा रात 8 बजे के करीब से पूर्व ही अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी कक्ष में बैठकर चिकित्सा कर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कार्मिकों के अनुपस्थित मिलने, उपस्थिति रजिस्टर में सही प्रकार से सूचनाएं अंकित नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद संभागीय आयुक्त ट्रॉमा वार्ड, फीमेल मेडिकल, मेल मेडिकल, आईसीयू, मेल सर्जिकल, फीमेल सर्जिकल वार्ड, ब्लड बैंक का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अधिकतर वार्डों में शौचालय बंद मिले, पानी का प्रबंध नहीं होने और गंदगी मिलने पर भी नाराजगी जताई। 

संभागीय आयुक्त ने हॉस्पिटल प्रबंधन से कहा कि इतने लोगों के लिए शौचालय में उचित प्रबंध नहीं हैं, यह कितना कष्टदाई होता है यह आप खुद पर रखकर सोचिए। इस दौरान उन्होंने वार्डों में रोगियों के साथ पलंग पर परिजनों के बैठने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैठने के लिए बेंच, स्टूल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वार्डों में रोगी और उनके परिजनों से पलंग की प्रतिदिन चद्दर बदलने, और निशुल्क दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली।  अधिकतर वार्डों में रोगियों द्वारा प्रतिदिन चद्दर नहीं बदलने की शिकायत मिली।
विज्ञापन


 संभागीय आयुक्त ने साफ और धुली हुई चद्दर उपलब्ध कराने, कलर कोड के अनुसार प्रतिदिन चद्दर बदलने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने आयुष्मान मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के पात्रता की सूची डिस्प्ले करने, ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता की सूचना साफ शब्दों में प्रदर्शित करने और चिकित्सकों की सूची को भी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली और एक कैमरा बंद होने पर उसे शीघ्र चालू कराने के भी निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान ट्रॉमा वार्ड के प्रवेश द्वार तथा डीडीसी के सामने पानी के ओवरफ्लो पानी को लेकर भी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें