फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में कचरा फेंकने की बात पर दो पक्षों में विवाद, गैरेज में सो रहे मजदूर पर जानलेवा हमला

Wed, 19 Oct 2022 10:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर में कचरा फेंकने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने गैराज में सो रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
हमले में घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के नया शहर थाना इलाके में देर रात कचरा फेंकने की मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान देर रात को गैरेज में सो रहे मजदूरों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जैसलमेर रोड पर कचरा फेंकने की बात को लेकर दो पक्ष के बीच बोलचाल हो गई। देर रात को एक पक्ष के लोगों ने बाड़े में सो रहे दूसरे पक्षों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, मारपीट की घटना में मिराज अशफाक बंसीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों का पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हमले में घायल मिराज की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने महावीर सिंह, समुंदर सिंह, गोविंद सिंह सहित करीब पांच से छह लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। नया शहर थाना अधिकारी वेदपाल शिव राणा ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों के बयान लिए हैं। शिवराणा ने बताया कि घायलों के बयान लिए हैं हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें