फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: उधारी के पैसे मांगने पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, फरार हमलावर को तलाश रही है पुलिस

Fri, 23 Feb 2024 01:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: टेलर द्वारा उधारी के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के पटपरा मोहल्ले में गुरुवार रात को उधारी के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने टेलर पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। गर्दन पर चोट आने से परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


घायल के भाई बंटी कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार रात उसका बड़ा भाई ब्रह्मप्रकाश कुशवाहा सिलाई की दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था। रास्ते में पड़ोसी सोनू मिल गया, जिस पर सिलाई के पैसे उधार थे। जब उसने उधारी के पैसे मांगे तो आरोपी आगबबूला हो गया और धमकी देकर चला गया। इसके बाद वापस आकर उसने ब्रह्मप्रकाश की गर्दन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें