फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बच्चों की मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, लाठी-भाटा जंग में दो महिला समेत पांच घायल

Sun, 18 Feb 2024 11:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: बच्चों के मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी बढ़ते-बढ़ते खूनी संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच हुई इस लाठी-भाटा जंग में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सरानी खेड़ा गांव में शनिवार देर रात बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडों के हमले में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर पक्ष गांव से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार शनिवार देर रात को पूरन सिंह एवं राजवीर सिंह के बच्चे खेलते-खेलते आपस में भिड़ गए। बच्चों के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि बड़े लोग भी झगड़े में शामिल हो गए। इस दौरान परचून का सामान लेकर लौट रहे पूरन सिंह पर राजवीर पक्ष के लोगों ने लामबंद होकर हमला कर दिया। अपने पिता को बचाने आए पूरन के बेटे राजवीर और बृजेश, राजवीर की पत्नी रेशमा और उसके पुत्र ओमकार पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसआई आदिराम ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरन सिंह के परिवार ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों के पर्चा बयान ले लिए हैं। आरोपी हमलावर गांव से फरार हो चुके हैं। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें