थाना प्रभारी भोजाराम ने बताया 7 फरवरी को शहर के सन्तर रोड स्थित रवि कपड़ा शोरूम में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। दो बदमाश को बाजार के दुकानदारों ने घेराबंदी कर हथियार समेत पकड़ लिया था।
वारदात में शामिल रहा तीसरा आरोपी 22 वर्षी छोटू उर्फ पुष्पेंद्र गुर्जर पुत्र माता प्रसाद निवासी मानपुर फरार चल रहा था। मंगलवार को स्थानीय पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि फायरिंग का आरोपी शहर में घूम रहा है। मुखबिर की निशानदेई पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के बाद कोर्ट पेश किया जाएगा।
कानूनी कार्रवाई की जाए
वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किये है। थाना प्रभारी भोजाराम ने बताया शेष फरार चल रहे आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।