फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, मारपीट का है मामला

Tue, 13 Feb 2024 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: सदर थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में 27 जनवरी को दो पक्षों में हुए संघर्ष के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को कार्यालय पर ही बुला लिया। सीओ सिटी सुरेश सांखला को मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीड़ित परिवार के मुखिया माधव सिंह ने बताया 27 जनवरी 2024 को मलिकपुर गांव में पड़ोसी रामनरेश से नाली के जल भराव को लेकर विवाद हुआ था। मामूली विवाद के दौरान एक दर्जन से अधिक आरोपियों ने लामबंद होकर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया था। तीन महिला समेत पांच जने घायल हुए थे।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में नामजद केस दर्ज कराया था। लेकिन आरोपियों की सांठगांठ पुलिस से होने की वजह से मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और राजीनामा करने का दावा बनाकर धमकियां दी जा रही है।

उचित कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कारण पीड़ित परिवार मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गया। पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कलेक्टर ने लिया संज्ञान, पुलिस को बुलाकर मौके पर दिए निर्देश
मामले की गंभीरता को देखकर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने सीओ सिटी सुरेश सांखला को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ही बुला लिया। उन्होंने मामले की पारदर्शिता के साथ जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर पुलिस ने कहा दोषी बचना नहीं चाहिए और निर्दोष फसाना नहीं चाहिए है।

मारपीट की घटना का वीडियो भी हुआ था वायरल
27 जनवरी को माधव सिंह एवं माखन सिंह पक्ष में हुए खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। आरोपियों द्वारा जमीन पर पटक कर महिलाओं एवं युवतियों के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें