फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: पत्नी चली गई मायके, पति ने वियोग में लगाई फांसी, नवंबर में हुई थी शादी

Sat, 10 Feb 2024 06:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur News: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जाटव मोहल्ला में शनिवार को पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवंबर महीने में युवक की शादी हुई थी। पारिवारिक कलह की वजह से पत्नी शादी के बाद से ही मायके रह रही थी। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।

विज्ञापन
पति ने वियोग में लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के जाटव मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय हेमेंद्र पुत्र पप्पू की शादी 23 नवंबर 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी में पारिवारिक कलह शुरू हो गई थी। पत्नी, पति हेमेंद्र को छोड़कर शादी के बाद से ही अपने माता-पिता के घर मायके में रह रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान कई मर्तबा पंच पटेलों को साथ बिठाकर पत्नी को लाने के भी प्रयास किए गए थे, लेकिन समझौता नहीं हो सका। पत्नी के ससुराल नहीं आने पर पति हेमेंद्र मानसिक अवसाद में चला गया था। शनिवार दोपहर को माता-पिता एवं बहन के साथ घर में बैठा हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य छत पर बैठते चले गए। इसके बाद हेमेंद्र ने कमरे में छत की कुंडी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को दी। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है। पत्नी के मायके जाने पर वियोग में पति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया घटना के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में फिलहाल मर्ग दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें