फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: टीचर ने 6वीं की छात्रा को स्कूल से निकाला, अब तक घर नहीं पहुंची, परिजनों को अनहोनी की आशंका

Wed, 14 Feb 2024 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

अध्यापिका द्वारा कक्षा 6वीं की छात्रा को स्कूल से निकाले जाने के बाद घर नहीं पहुंची है। वहीं, परिजनों को अनहोनी की आशंका है। बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को मारपीट कर छात्रा को स्कूल से निकाला था।
विज्ञापन
सुरेश सांखला, सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में सदर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर गांव के सरकारी स्कूल की कक्षा 6वीं की छात्रा के गायब होने का मामला सामने आया है। बच्ची को अध्यापिका द्वारा मारपीट कर स्कूल से बाहर निकाल दिया था। तीन दिन बाद बालिका का सुराग नहीं लगने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। अध्यापिका के खिलाफ महिला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया है। बच्ची का बैग गांव के बाहर एक नाले के पास मिलने से परिजनों की शंका और गहरा गई है।

विज्ञापन


पिता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 11 साल की पुत्री आदर्श नगर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती थी। 12 फरवरी को भी बच्ची स्कूल में रोजाना की तरह पढ़ने गई थी। क्लास के अंदर पेन को लेकर छात्र एवं सहपाठी विद्यार्थी से विवाद हुआ था। छात्रा एवं छात्र के विवाद के दौरान स्कूल की अध्यापिका प्रीति परमार ने बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी और स्कूल से बाहर निकाल दिया। छात्रा को स्कूल से निकले जाने के बाद स्कूल में पढ़ रहे कक्षा 8वीं के छात्र बड़े भाई ने भी स्कूल से जाने की इच्छा जाहिर की तो अध्यापिका ने उसे रोक दिया। इसके बाद बच्ची घर नहीं पहुंची।

12 फरवरी से परिजन आसपास के गांव एवं रिश्तेदारी में भी तलाश कर रहे हैं। लेकिन छात्रा का सुराग नहीं लग सका है। 14 फरवरी को बालिका का पढ़ाई का बैग गांव के बाहर एक नाले के पास मिला हुआ है, जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। परिजनों ने बुधवार को महिला पुलिस थाने में अध्यापिका प्रीति परमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया, परिजनों ने अध्यापिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। अध्यापिका पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। बच्ची की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


गायब बालिका के पोस्टर किये चस्पा
12 फरवरी को स्कूल से गायब हुई बालिका का तीन दिन बाद सुराग नहीं लगने पर परिजनों की अनहोनी की आशंका गहरा गई है। परिजनों ने शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बालिका के गायब होने के पोस्टर चस्पा किए हैं। बालिका का स्कूली बैग नाले के पास मिलने से गांव में हड़कंप जैसे हालात देखे जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, बालिका को आसपास के गांव एवं रिश्तेदारियों में भी तलाश किया है। लेकिन बच्ची का सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें