फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: उमरी गांव के लोगों का स्कूल स्टाफ के खिलाफ प्रदर्शन, पोषाहार और दूध चोरी करने के लगाए आरोप

Mon, 12 Feb 2024 03:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

उमरी गांव के सरकारी स्कूल का ताला जड़कर विद्यार्थी और ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही पोषाहार और दूध चोरी करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
स्कूल गेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में बाड़ी उपखंड के उमरी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को ग्रामीणों के साथ बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ में स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। उक्त विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल में पोषाहार की चोरी हो रही है। बच्चों के लिए आया पोषाहार स्कूल के टीचर लेकर घर जा रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, स्कूल में नाम मात्र की भी पढ़ाई नहीं कराई जा रही। ऐसे में बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे बाड़ी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं तहसीलदार ने ग्रामीणों से समझाइश की, इसके बाद मामला शांत हो सका।

उमरी गांव निवासी रामविलास कुशवाह, गिरिराज सिंह, हरिकेश और बनियाराम कुशवाहा आदि ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में पोषाहार को टीचर अपने घर ले जा रहे हैं। गुरुवार से बच्चों को दुग्ध वितरण नहीं किया गया। उल्टे पोषाहार प्रभारी उक्त दूध के डिब्बों को घर लेकर जाते जब बच्चों ने देखे तो उनकी भी टीचर ने मारपीट कर दी। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने स्कूल की मुख्य गेट पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया है। साथ में कुछ समय के लिए तालाबंदी भी की है।
विज्ञापन


मामले को लेकर मौके पर पहुंचे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दाऊदयाल शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से समझाइश की है। जो भी मामला है, उसको लेकर जांच की जाएगी। साथ में स्कूल की संस्था प्रधान मीना कुमारी को पूरे मामले की जानकारी देने और आरोपी अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

मामले को लेकर तहसीलदार मोहम्मद हनीफ ने बताया कि स्कूल में ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। पोषाहार को लेकर ग्रामीणों की शिकायत है कि टीचर उसे घर ले जाते हैं। साथ में स्कूल में पढ़ाई भी नहीं हो रही। ऐसे में दोनों मामलों को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें