फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 Apr 2024 09:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

दाऊदयाल परिजनों से धौलपुर की कहकर बाइक से रवाना हुआ था। शाम के वक्त पुलिस ने सूचना दी कि दाऊदयाल की डेड बॉडी तोर गांव स्थित रेलवे ट्रेक पर पड़ी है।
विज्ञापन
दाऊदयाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना क्षेत्र के तोर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 साल के युवक की मौत हो गई। घटना को देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 25 वर्षीय दाऊ दयाल शर्मा पुत्र केदारनाथ शर्मा निवासी जारौली गांव थाना इलाका कोलारी के रूप में हुई है। मृतक के परिजन लोकेंद्र शर्मा ने बताया दाऊदयाल रविवार सुबह परिजनों से धौलपुर की कहकर बाइक से रवाना हुआ था। शाम के वक्त पुलिस ने सूचना दी कि दाऊदयाल की डेड बॉडी तोर गांव स्थित रेलवे ट्रेक पर पड़ी है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम पसर गया। 

सदर थाना पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया। पुलिस की सूचना पाकर परिजन मुर्दाघर पहुंच गए। दाऊदयाल का शव देख परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा दिया है। घटना को लेकर सदर थाना प्रभारी राम नरेश मीणा ने बताया ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक ने सुसाइड की है या हादसा है, इसका खुलासा जांच के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन


आत्महत्या की आशंका
परिजनों से मिली जानकारी में दाऊ दयाल का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों से विवाद होने के बाद युवक गुस्से में बाइक को उठाकर धौलपुर रवाना हो रहा था। इस दौरान युवक को परिजनों ने रोकने का भी प्रयास किया था। लेकिन जरूरी काम होने की बात कह कर चला गया और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें