फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: नाबालिग से युवक ने की हैवानियत, छोटा भाई बचाने आया तो की पिटाई, पीड़िता ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 11 Jan 2025 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

नाबालिग लड़की के पिता ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वो पत्नी के साथ बाहर गए हुए थे। 15 साल की पुत्री और एक पुत्र घर पर ही थे। उसी रात करीब 3 बजे पड़ोसी युवक घात लगाकर पहुंच गया और बच्ची के साथ हैवानियत की।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंचनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पास के रहने वाले युवक ने घात लगाकर रात्रि में हैवानियत की। घटना के बाद युवती ने लोक लाज और शर्म की वजह से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा दिया है।

विज्ञापन


नाबालिग लड़की के पिता ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि 10 जनवरी को वह और उसकी पत्नी बाहर चले गए थे। 15 साल की पुत्री और एक पुत्र घर पर रह गया था। रात में करीब 3 बजे पड़ोसी युवक घात लगाकर पहुंच गया। आरोपी ने बेटी को पड़कर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। बेटी की चीख पुकार सुनने के बाद बेटा बचाने के लिए पहुंच गया। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने दो भाइयों को बुला लिया। बेटी बेटा के साथ मारपीट की। आरोपी घटना के संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 

रिपोर्ट में आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी का पिता भी घर पहुंच गया था। उसके द्वारा भी धमकियां दी गईं थीं। इस घटना के बाद बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मौका मुआयना किया। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर बाड़ी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। शव का मेडिकल भी कराया गया है। एएसआई होतम सिंह ने बताया नाबालिग ने आत्महत्या की है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा दिया है। मृतका के पिता ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें