फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News : पड़ोसी युवकों द्वारा दुष्कर्म के बाद विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने नामजद मामला दर्ज कराया

Sun, 10 Nov 2024 09:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पड़ोसी युवकों द्वारा दुष्कर्म के बाद 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 साल की विवाहिता के साथ पड़ोसी दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया।

विज्ञापन


सीओ अनूप कुमार यादव ने बताया कौलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 साल की विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने दो पड़ोसी युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का नामजद आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों ने शुक्रवार रात्रि को घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसके बाद लोक-लाज के भय से पीड़िता ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया है और मेडिकल बोर्ड से डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया है।

घर में ताला लगाकर आरोपी फरार

घटना के बाद दोनों आरोपी युवक घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। सीओ अनूप कुमार यादव ने बताया पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी है लेकिन आरोपी घटना के बाद फरार हो चुके हैं। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें