फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Air Pollution: दिवाली के बाद बिगड़ी राजस्थान के शहरों की आबोहवा, रात 12 बजे पॉल्यूशन पीक पर रहा

Sun, 03 Nov 2024 09:32 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Pollution Level: दिवाली पर आतिशबाजी का असर हवा पर नजर आ रहा है। इन दिनों देर रात तक पटाखे चलने से प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान से ऊपर जा चुका है। राजधानी जयपुर में रात 12 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 305 तक पहुंचा। हालांकि, इससे एक दिन पहले तक यहां AQI 345 को छू गया था।
विज्ञापन
राजस्थान एक्यूआई स्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बीते एक सप्ताह में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। राजधानी जयपुर में शनिवार रात AQI का स्तर 305 तक पहुंच गया। वहीं, औसत रूप से यहां AQI का स्तर 142 रहा है। अगले एक सप्ताह में भी मौसम में प्रदूषण का स्तर कम नहीं होगा। 

विज्ञापन


राजस्थान के अन्य शहरों की बात करें तो अलवर का AQI स्तर औसतन 171 रहा, भरतपुर का 165, भिवाड़ी का 168, चूरू का 176, गंगानगर का 163 और पाली जिले का एक्यूआई स्तर 146 रहा।

आबूरोड में हवा का स्तर सबसे अच्छा
राजस्थान के हिल स्टेशन कहे जाने वाले माउंटआबू में फिलहाल हवा का स्तर सबसे अच्छा है। यहां सुबह पांच बजे के आसपास AQI का स्तर 25 रहा, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के हिसाब से बेस्ट की श्रेणी में आता है। हालांकि, देर रात यहां भी वायु प्रदूषण का असर देखने को मिला, जिसमें यहां का AQI का स्तर 91 तक पहुंच गया। लेकिन औसत रूप से यहां AQI का स्तर 61 रहा है।
विज्ञापन


वहीं, राजस्थान के अन्य पर्यटन स्थलों की बात करें तो धौरों के शहर जैसलमेर में AQI का स्तर देर रात 292 दर्ज किया गया। लेकिन सुबह यहां मौसम साफ रहा और AQI का स्तर भी 78 दर्ज किया गया।
उदयपुर में AQI का औसत स्तर 122 के आसपास है। हिस्टोरिक ग्राफ से देखें तो यहां देर रात प्रदूषण बढ़ा, लेकिन सुबह होते-होते AQI का स्तर 49 रह गया। जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के हिसाब से श्रेष्ठ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें