फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: कूंकरा-मांकरा पंयायत के सरपंच को रास्ते में घेरकर पीटा, पुरानी रंजिश का बताया जा रहा मामला

Wed, 31 Jan 2024 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में कूंकरा-मांकरा पंयायत के सरपंच को रास्ते में घेरकर पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में यह मारपीट हुई है।
विज्ञापन
सरपंच का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के सैपऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कूंकरा-मांकरा के सरपंच कृष्ण कुमार पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के लोगों ने रास्ते में घेर कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। घायल सरपंच को सैपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। हमलावर फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरपंच कृष्ण कुमार बुधवार को अपने गांव से खपरैला गांव के सरकारी स्कूल में हो रहे वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहा था। गांव से निकलते ही भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के पास आशीष, गीतम मंकू एवं ओमपाल ने अपने सहयोगियों के साथ घेर लिया। दोनों तरफ से गाली-गलौज शुरू हो गया। इसके बाद आरोपियों ने सरपंच पर लाठी डंडों से जानलेवा हमले कर दिए। मारपीट कर आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना स्थानीय सैपऊ थाना पुलिस को दी गई। मौके पर एएसआई गजन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। लेकिन हमलावर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही गांव से फरार हो गए। पुलिस ने घायल सरपंच को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सरपंच के मुंह एवं हाथ पैरों में चोटें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


एएसआई गजन सिंह ने बताया, सरपंच द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में बुधवार को मारपीट हुई है। घायल सरपंच का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में अनुसंधान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें