फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलपुर: पुलिस थाने की खिड़की तोड़कर हिरासत से फरार हुआ आरोपी, दो कॉन्स्टेबल निलंबित

Sun, 25 Oct 2026 06:03 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर जिले के दिहौली थाने में पुलिस कस्टडी से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी श्रीनिवासन टी खिड़की तोड़कर फरार हो गया। आरोपी आठ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर 261 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिहौली थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी खिड़की तोड़कर फरार हो गया। करीब आठ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर 261 किलोग्राम गांजे की बरामदगी के मामले में पकड़ा गया आरोपी श्रीनिवासन टी पुलिस की कस्टडी से भाग गया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो कॉन्स्टेबल विष्णु और जोगेश को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के दो आरोपी पकड़े थे
पुलिस ने आठ दिन पहले हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 261 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। इस मामले में पुलिस ने आंध्र प्रदेश के दो आरोपियों अमर चैतन्य और श्रीनिवासन टी को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी अमर चैतन्य फिलहाल जेल में बंद है, जबकि श्रीनिवासन टी को पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

खिड़की तोड़कर फरार हुआ आरोपी
रिमांड के दौरान दिहौली थाने में रखा गया श्रीनिवासन टी खिड़की तोड़कर भाग निकला। आरोपी के कस्टडी से फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी का सुराग लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान: खाटूश्याम पहुंचे सीएम भजनलाल, दिए निर्देश- बाबा के श्रद्धालुओं की सुविधा- सुरक्षा में कोताही न बरतें
विज्ञापन


लापरवाही पर दो कॉन्स्टेबल निलंबित
कस्टडी से आरोपी के भागने के मामले में ड्यूटी पर तैनात दो कॉन्स्टेबल विष्णु और जोगेश पर कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों कर्मचारियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस फरार तस्कर का पता लगाने के साथ-साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें