फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: कालोनियों में जलभराव समस्या को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर लगाया जाम

Wed, 27 Sep 2023 10:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर जिले की कालोनियों में जलभराव समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही प्रशासन और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर शहर की आधा दर्जन से अधिक कालोनी के लोगों ने जलभराव की समस्या से आक्रोशित होकर जिला कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन, नगर परिषद और धौलपुर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। जाम की सूचना पाकर मोके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश करने में जुटी हुई है। लेकिन लोगों का गुस्सा सिस्टम एवं उसके जिम्मेदारों पर फूट गया है। बाड़ी धौलपुर मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारे भी लग गई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर का हुंडावल नगर, जगदंबा कालोनी, आनंद नगर कालोनी,दारा सिंह नगर, अयोध्या कुंज समेत आधा दर्जन से अधिक कॉलोनी में कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिला प्रशासन से लेकर नगर परिषद और क्षेत्रीय विधायक को जलप्रपात की समस्या से अवगत करा दिया है। लेकिन किसी ने भी पानी की निकासी को लेकर जहमत नहीं उठाई है। बुधवार शाम को कालोनीवासियों का गुस्सा फूट गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर धौलपुर-बाड़ी सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहन चालकों को भारी समस्या हो रही है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई है।

कालोनीवासियों ने बताया कि शहर की आधा दर्जन से अधिक कालोनियों में पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश का सीजन होने पर यह समस्या बड़ा रूप ले चुकी है। नाले नालिया सभी गंदगी से चौक पड़े हैं। नगर परिषद द्वारा पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की है, जिससे कालोनियों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। घरों के सामने जमा पानी ने कालोनीवासियों का जीना दुश्वार कर दिया है। महिला और स्कूल जाने वाले बच्चों को मुश्किलों का सामना अधिक करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उधर, मौसमी बीमारियों का सीजन भी शुरू हो चुका है। कालोनियों में गंदगी से मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिससे बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन और नगर परिषद को कई बार लिखित में शिकायत देकर अवगत करा दिया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकाला है। कालोनीवासियों का नरक जैसा जीवन बन गया है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस कालोनीवासियों से समझाइश कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। कालोनीवासी पुलिस एवं प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

छीतरिया ताल बना मुसीबत
धौलपुर शहर की आधा दर्जन से अधिक कालोनी में जलभराव की समस्या का मुख्य कारण छीतरिया ताल का ओवर फ्लो होना माना जा रहा है। बरसात की वजह से ताल पूरी तरह से लबालब भर गया है। पहाड़ों के पानी की आवक अभी भी छीतरीय ताल में बनी हुई है। ताल का ओवर फ्लो पानी बाड़ी सड़क मार्ग से होते हुए सैपऊ सड़क मार्ग पर पहुंच रहा है। लिहाजा सैपऊ सड़क मार्ग पर स्थित आधा दर्जन से अधिक कालोनियां जल भराव की चपेट में आ चुकी है। लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। अनाज, कपड़े बर्तन समेत सभी घरेलू सामान बर्बाद हो रहा है। मौजूदा वक्त में कालोनीवासियों का नरकीय जीवन बन गया है। जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, राजनेता किसी भी जिम्मेदार ने कालोनीवासियों को समस्या से निजात दिलाने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें