फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: छह सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल, कहा- मांगें नहीं मानने पर करेंगे घेराव

Thu, 27 Apr 2023 01:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Safai Karamcharis Strike: राजस्थान के धौलपुर जिले में अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की। साथ ही कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम लोग घेराव करेंगे।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने गुरुवार को छह सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी पार्क में सभा का आयोजन कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर मांगों को लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह थनवार ने बताया, जयपुर यूनियन के तत्वाधान में गुरुवार को धौलपुर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने लामबंद होकर छह सूत्री मांगों को लेकर सभा का आयोजन किया। राज्य सरकार राजस्थान प्रदेश के सफाई कर्मियों के साथ कुठाराघात कर रही है। सफाई कर्मचारियों के अधिकार और हकों का हनन किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में कई मर्तबा राज्य सरकार से आंदोलन के माध्यम से मांग कर चुके हैं। लेकिन सरकार सफाई कर्मियों की वेदना को लेकर कतई गंभीर नहीं है।

उन्होंने बताया, सफाई कर्मचारी संघ छह सूत्रीय मांग विगत लंबे समय से करता चला आ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा, वाल्मीकि समाज को सफाई कर्मी भर्ती में सिर्फ वरीयता दी जाए। ठेके पर लगे सफाई कर्मियों को प्राथमिकता जी दी जाए। सफाई कर्मी भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन फीस को समाप्त किया जाए। डिजिटल दस्तावेजों की प्रक्रिया समाप्त की जाए। इसके अलावा वाल्मिकी समाज के ही लोगों को भर्ती चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाए। गुरुवार को लामबंद होकर सफाई कर्मियों ने गांधी पार्क में विशाल सभा का आयोजन किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक सफाई कर्मियों ने जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर डीएम को सीएम के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से सफाई कर्मियों ने छह सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा, अगर मांगों को नहीं माना गया तो जिम्मेदारों का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई...
नगर परिषद के सफाई कर्मी हड़ताल पर जाने से शहर भर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। पुराना शहर, अस्पताल मार्ग, नगर परिषद मार्ग, हरदेव नगर, जगन तिराहा, फ़द्दी चौराहा, लाल बाजार, संतर रोड, काली माई, पैलेस रोड, वाटर बॉक्स चौराहा, स्टेशन रोड, बजरिया, गिर्राज कॉलोनी, अयोध्या कुंज आदि कॉलोनियों में गंदगी का अंबार लग गया। गंदगी के जगह जगह ढेर जमा होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। शहर की कॉलोनियों में दुर्गंध फैलने से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें