फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: मनरेगा मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Jul 2023 06:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक मनरेगा मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मामला पुंठपुरा गांव का है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक मजदूर के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में सदर थाना क्षेत्र के पुंठपुरा गांव में मनरेगा कार्य के दौरान बुधवार को एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन


मृतक मजदूर मुनेश (40) पुत्र छोटेलाल निवासी पुंठपुरा के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को मजदूर साथी मजदूरों के साथ गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पोखर निर्माण का कार्य करने के लिए पहुंचा था। पोखर की खुदाई करने के दौरान ही अचानक मजदूर काम करते करते नीचे गिर गया। मजदूर को अचानक नीचे गिरा देख साथी मजदूरों के हाथ पैर फूल गए। अचेत हालत में साथी मजदूर उसे लेकर गांव में पहुंच गए। जहां से ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया।

अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मौके पर नहीं मिली मेडिकल किट...
मनरेगा मजदूर की काम करते समय मौत हो जाने से सिस्टम की व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक, मनरेगा मजदूरों के पास मेडिकल किट रहती है। लेकिन यहां ऐसा देखने को नहीं मिला है। मजदूर ऐसा बता रहे हैं, अगर मेडिकल किट होती तो प्राथमिक उपचार मौके पर भी दिया जा सकता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें